
अमनौर(सारण)।स्थानीय थाना क्षेत्र के अमनौर हरनारायण गांव निवासी पचपन वर्षीय व्यक्ति की पानी में डूबने से हुई मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक अमनौर थाना क्षेत्र के अमनौर हरनारायण गांव निवासी स्व.नैनुदीन मियां का पचपन पुत्र खुशबदीन मियां बताया गया है. घटना के संबंध में बताया जाता हैकि मृतक मढौरा थाना क्षेत्र के विक्रमपुर से देहात कर के पैदल अपने घर आ रहे थे कि नौतन -टेहटी मुख्य ग्रामीण सड़क राजकीय बुनियादी विधालय ,नौतन के पास बरसात के कारण सड़क पर कीचड़ होने से पैर फिसल गया और वे सड़क किनारे पानी से लबालब गड्ढे में जा गिरा.जिससे वह पानी में डूब गए. स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से उसे आनन फानन में अमनौर सीएचसी में भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. इधर मौत की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में चीख पुकार मच गई. मृतक की पुत्र महम्द रिजवान आलम ने बताया कि पिता जी प्रतिदिन के भाती देहात-देहात घूमकर कपड़ा का सिलाई का कार्य करते थे. जो रविवार को काम कर घर वापस आ रहे थे कि कीचड़ में पैर फिसलने के कारण पानी भरे गढ्ढे में गिर जाने से मौत हो गयी. मृतक की पत्नी खुशबू निशा व पुत्र रिजवान का रो रो कर बुरा हाल रहा .वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई.




Recent Comments