हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रभात कुमार का निधन


पटना/सिवान। राज्य के प्रख्यात हृदय चिकित्सक एवं मेडिका हार्ट इंस्टीट्यूट,पटना के वाईस प्रेसिडेंट डॉ. प्रभात कुमार के निधन की खबर से प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई।मंगलवार की शाम निधन की खबर मिलते ही उनके गृह जिले सिवान में लोग शोकाकुल हो गए।डॉ प्रभात कुमार देश के प्रसिद्ध हृदय रोग चिकित्सक के रूप में प्रख्यात थे।उनका तबियत बिगड़ने पर हैदराबाद ले जाया गया था, जहां पर उनका निधन हो गया।उनके निधन पर बिहार के स्वास्थ मंत्री मंगल पांडे, सांसद राजीव प्रताप रूडी, जनार्दन सिंह सिग्रीवाल समेत कई गणमान्य लोगों ने उनके निधन को व्यक्तिगत क्षति बताया।