कुख्यात अपराधी राजू तिवारी गिरफ्तार
✍️परवेज अख्तर/सिवान;
तरवारा (सिवान): जी बी नगर थाना क्षेत्र के सुरवाला पंचायत के मधवापुर गांव में पुलिस ने मंगलवार की शाम छापेमारी कर श्रीराम फाइंनेंस से लूट मामले में कुख्यात अपराधी राजू तिवारी को अापराधिक घटना का षड्यंत्र रचते गिरफ्तार कर लिया । कुख्यात अपराधी राजू तिवारी को पुलिस ने पूछताछ के बाद बुधवार को जेल भेज दिया। एसपी नवीन चंद्र झा ने बताया कि गिरफ्तार कुख्यात अपराधी के विरुद्ध जिले के जीबी नगर थाना के अलावा, नगर थाना क्षेत्र में श्री राम फाइंनेंस से लूट सहित दर्जनों से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली की कुख्यात अपराधी राजू तिवारी सुरवाला गांव में है