अपहृत नाबालिग इंटर की छात्रा को पुलिस ने मोतिहारी से किया बरामद
मढ़ौरा.थाना क्षेत्र के भावलपुर भिरिया गांव में रात में शौच के दौरान अपहृत एक किशोरी को पुलिस ने मोतिहारी से बरामद कर लिया.इस युवक को भागने में मदद का आरोप में परिजनों ने पकड़कर एक युवक को पुलिस को सौंप दिया था.मामले को गंभीरता से लेते हुये पुलिस ने युवक से पूछताछ कर अपनी कारवाई शुरू कर दी थी.इस दौरान पुलिस को मोबाइल नम्बरों के आधार पर मोतिहारी में होने की जानकारी मिली.इसके आधार पर एसआई नीरज कुमार ने मोतिहारी में छापामारी कर किशोरी को बरामद कर लिया.इस दौरान आरोपी युवक भागने में सफल रहा.बता दे कि पिछले मंगलवार को भिरिया गांव की एक 17 वर्षीय नाबालिग इंटर की छात्रा के रात में अचानक घर से गायब हो जाने का मामला प्रकाश में आया हैं. इसको लेकर छात्रा के परिजनों ने बगल गांव के भावलपुर निवासी अंकित तिवारी को पकड़ कर पुलिस को सौप दिया था.इस सम्बन्ध में किशोरी ने पुलिस को बताया कि वह घटना के दिन अपने घर से शौच के लिये बगल में गई थी तभी बगल गांव के दों युवकों ने उसे जबरन स्कार्पियों पर बैठा लिये.बाद में पुलिस ने मोतिहारी से उसे बरामद किया.




Recent Comments