
अमनौर में महाजाम से मिलेगी मुक्ति, बाईपास सड़क निर्माण के लिए 90 करोड़ की राशि स्वीकृत
अमनौर (सारण) : अमनौर में चार रास्ते को जोड़ने वाली बाईपास निर्माण के लिए 90 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिलने से अमनौर में लगने वाली महाजाम से लोगों को निजता मिलेगा. वहीं अमनौर बाजार के मुख्य नाले की समस्या का रास्ता साफ हो गया है. उक्त बातें अमनौर प्रखंड मुख्यालय परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना कैंप का शुभारंभ करते हुए स्थानीय सांसद व राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रुडी ने कही.

उन्होंने कहा कि एक मार्च सुबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन है और इस अवसर पर बिहार के सभी साठ वर्ष व उसके ज्यादा उम्र के बुजुर्गो के लिए मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना की शुरुआत सबसे पहले अमनौर से की गई है. उन्होंने मुख्यमंत्री को उनके जन्मदिन पर बधाई दिया. उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार सबका साथ सबका विकास के मुल मंत्रो के साथ सभी समुदाय, जाति धर्म के लोगों के लिए काम कर रही है. उन्होंने आगे कहा कि शीतलपुर, तरैया, मढौरा तथा भेल्दी की तरह जाने वाले रास्ते के लिए बाई पास निर्माण कार्य का आधारशिला रखी गई है. अमनौर के साथ – साथ पुरे सारण जिले का विकास तेजी से हो रहा है. जिसमें सड़क, बिजली, स्वास्थ्य सहित सभी जनकल्याणकारी योजनाओं में अव्वल स्थान पर है. इस मौके पर मुख्य रूप से अमनौर बीडीओ विभु विवेक, भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह, अमरेन्द्र नारायण ललन, राणा सिंह, निरंजन शर्मा, कामेश्वर ओझा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता व सैकड़ों लाभूक मौजूद थे. वहीं इसके पूर्व सांसद ने अमनौर बस स्टैंड स्थित वैष्णो देवी गुफा मंदिर के प्रांगण में आयोजित एक सभा को संबोधित किया. जहां मुख्य रूप से मंदिर के संस्थापक मेघनाथ प्रसाद, पुजारी बीरेन्द्र तिवारी, बिनोद प्रसाद कुशवाहा सहित अन्य लोग शामिल थे.




Recent Comments