✍विकाश कुमार राय ब्यूरो प्रमुख “दैनिक खोज खबर” (पू.च) बिहार:-
आज 17 अप्रैल को पटना में देशभर के स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया गया । इस अवसर पर राष्ट्रपति माननीय प्रणव मुखर्जी देशभर के स्वतंत्रता सेनानियो को सम्मानित किए लेकिन पटना जाने में असमर्थ सेनानियों को उनके संबंधित जिले के डीएम अथवा डीएम के निर्देश पर अन्य पदाधिकारी घर जाकर सम्मानित किए हैं ।
इसी अवसर पर हरसिद्धि प्रखण्ड के प्रभारी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी कुमुद कुमार सिंह ने आज 10 बजे जागापाकड़ पंचायत के स्वतंत्रता सेनानी 92 वर्षीय श्री काशीनाथ शर्मा को चादर के साथ मोमेंटो और गांधी जी का चित्र भेंट कर सम्मानित किए ।
स्वतंत्रता सेनानी श्री शर्मा देश की आजादी मे अहम् भूमिका निभाए थे।
श्री शर्मा से संवाददाता की बात हुई जहाँ इस उम्र मे भी देशप्रेम से ओतप्रोत है साथ ही बताए कि अंग्रेजो द्वारा किसानो पर किए जा रहे अत्याचार से किसान काफी व्यथित थे उस समय महात्मा गाँधी जी का आगमन हुआ और सत्याग्रह आंदोलन की आगाज हुई उस समय हमलोगों ने बढचढ कर हिस्सा लिया और आज हमरा देश स्वतंत्र है और हम सभी स्वतंत्र जीवन जि रहे है ।
उक्त मौके पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के साथ प्रमुख गाँधीवादी , स्वतंत्रता सेनानी के पुत्र शैलेन्द्र शर्मा , मुखिया नरेन्द्र किशोर ठाकुर उर्फ मुन्ना ठाकुर, पंचायत सचिव अरूण पाल तथा काफी संख्या मे ग्रामीण उपस्थित थे ।
☎”दैनिक खोज खबर”☎* खबरों की सच्चाई से रू-ब-रू कराता “दैनिक खोज खबर” आनलाईन हिन्दी न्यूज वेबपोर्टल. आगे पढ़िए… www.dainikkhojkhabar.live





Recent Comments