गौरी ने धूसी क्रिकेट क्लब को 31 रन से हरा ट्राॅफी पर जमाया कब्जा

परवेज अख्तर/सिवान,

दरौली (सिवान) :
प्रखंड क्षेत्र के विश्वनिया क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में शनिवार को

क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच गौरी व धुसी टोला टीम के बीच खेला गया।

इसमें गौरी टीम ने 31 रन से जीत हासिल का ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।

टॉस जीतकर धुसी की टीम ने गौरी की टीम को

बल्लेबाजी करने को अामंत्रित किया।

गौरी की टीम टीम बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 14 ओवर में 135 रन बनाया।

जवाब में खेलने उतरी धुसी की टीम ने 104 रन बनाकर

ऑल आउट हो गई। इस पर गौरी की टीम 31 रन से जीत हासिल कर

ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। विजेता टीम को हिंदू युवा वाहिनी के

प्रदेश अध्यक्ष सह जदयू नेता अजय सिंह ने विजेता ट्राफी देकर पुरस्कृत किया

वहीं उपविजेता टीम उपविजेता ट्राफी देकर पुरस्कृत किया।

मैन ऑफ द सीरीज अमन सिंह व मैन ऑफ द मैच विजय सहनी को दिया गया।

टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। इस

मौके पर बीडीसी नवीन सिंह, बबलू सिंह, सचिता सिंह, विनोद सिंह

सहित काफी संख्या मे दर्शक उपस्थित थे।

—

—