अमित पोद्दार बखरी बेगूसराय की रिपोर्ट :-
बखरी बाजार के रोहता बिहार गांव में महादलित परिवारों ने लगभग 2 एकड़ जमीन पर कब्जा जमा लिया। हाई वोल्टेज ड्रामा तो तब हुआ जब आपने अपनी जमीन को छुड़ाने के लिए जमीन के मालिक वहां पहुंचे जिन्हें महादलितों ने डरा-धमकाकर एवं लाठी-डंडे के डर से भगा दिया।  जमीन के मालिक थाना पहुंचकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई मौके पर पहुंची पुलिस समझाने गए महादलितों को तो उन पर भी लाठी-डंडे एवं महिलाओं द्वारा अपशब्द का सामना करना पड़ा भारी संख्या में महिला महादलित एवं महादलित परिवारों की संख्या को देख पुलिस ने अपना जान बचाया और वह वापस आ गए वहीं दूसरी और महादलित परिवारों का कहना है कि उनके पास रहने को घर नहीं है न हीं बिजली न हीं रोजगार सरकार उन पर ध्यान नहीं देती है ।रहने के लिए जमीन ना होने के कारण उन्होंने जमीन पर कब्जा जमाया है ताकि सरकार तक उनकी बात पहुंचे और उन्हें भी रहने के लिए कोई जमीन अनुदान में मिले।