छपरा में राजेन्द्र कॉलेज के कर्मचारी की चाकू मारकर हत्या
दैनिक खोज खबर, डेस्क
छपरा : शहर के राजेन्द्र कॉलेज में चाकू मारकर एक कर्मचारी की हत्या कर दी गयी है। इस मामले में प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेन्द्र कॉलेज में स्नातक पार्ट 1 का फॉर्म भरा जा रहा है। फॉर्म भरने के दौरान मामूली सी बात को ले कहासुनी हुई जिसके बाद असमाजिक तत्त्वों ने कॉलेज के कर्मचारी को चाकू मार दिया।

घायल अवस्था मे उसे सदर अस्पताल ले जाया गया मगर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक स्वर्गीय रामजी राय का पुत्र शिव विनय राय बताया जाता है।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।




Recent Comments