बेगूसराय: दैनिक खोज खबर के लिये शकील रजा की रिपोर्ट-
भारतीय जनता पार्टी तेघरा ग्रामीण मंडल कि बैठक रातगाँव पंचायत के दुलारपुर गाँव में मंडल महामंत्री राजेश कुमार गुड्डू के आवास पर मंडल उपाध्यक्ष विजय कुमार के अध्यक्षता में कि गई! जिसमे पूर्व विधायक ललन कुमर ने कहा कि मोदी सरकार ने अपने – 3 साल के कार्यकाल में गरिबों के लिए बहुत सारी कल्याणकारी योजना लाये जिसका गरिबों को सीधा लाभ मिला ! राजेश कुमार गुड्डू ने कहा कि 3 साल मोदी सरकार का किसानों एवं गरिबों के नाम रहा जिसमे खाद कि समस्या,फसल बीमा योजना,उज्जवला योजना सहित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुँचा कृष्णनन्दन सिंह ने कहा मोदी सरकार का 3 साल बेमिसाल रहा! सर्वसम्मति से पंडित दीन  दयाल उपध्याय जी के जन्म शताब्दी वर्ष को गरिब कल्याण वर्ष के रूप में मनाते हुए घर-घर जाकर केंद्र सरकार कि सफलता एवं बिहार सरकार के विफलताओं को जन जन तक पहुँचाया जाय!इसमे मंडल महामंत्री मनोहर कुमार,दीपक राय ,संजय पासवान,सिकन्द्र ठाकुर,आलोक पराशर,नवीन सिंह,पंकज कुमार,बिरजू कुमार सहित दर्जनो कार्यकर्ता शामिल हुए!