
मांझी(सारण) ।प्रसिद्ध संत धरणी दास मठ के महंत संत पुरुष वासुदेव दास के विगत 17 नवंबर को ब्रम्हलीन होने के बाद रविवार को उनकी याद में श्रद्धांजलि दी गई एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया. भंडारे के अवसर पर उतर प्रदेश तथा बिहार के सैकड़ो मठों के मठाधीश के अलावा बड़ी संख्या में साधु-संत मौजूद थे. इस अवसर पर पुजारी त्रिभुवन दास को संत धरणी दास मठ का महंत का चादर प्रदान कर कार्यभार सौंपा गया. बड़ी संख्या में लोगों व पंचायत के मुखिया नवरत्न प्रसाद की मौजूदगी में दर्जनों महंतो ने उन्हें चादर देकर इस मठ का जिम्मेदारी दी गई. इस मौके पर महंत श्री कमल नारायण दास, श्री राजेश्वर दास, श्री दिन बन्धु दास, श्री श्यामसुंदर दास जी, श्री दीनबन्धु दास त्यागी, श्री विश्वनाथ दास जी, श्री सुखदेव दास जी, श्री शारदा नंद जी, श्री गिरजा दासी जी, श्री सतीश दास जी, श्री राम कुमार दास जी, श्री अजय दास आदि मौजूद थे.




Recent Comments