पुलिस लाइन में हुआ 10 करोड़ रुपए के शराब का बिनष्टीकरण

परवेज अखतर /सीवान।
शहर के पुलिस लाइन में उत्पाद विभाग की देखरेख में रविवार को जिले के सभी थानों में शराब कारोबारियों के ठिकानों से जप्त लगभग 10 करोड़ रुपए के शराब का बिनष्टीकरण किया गया। सरकार के शराबबंदी कानून लागू होने के बाद भी जिले में अवैध रूप से अन्य राज्यों से शराब कारोबारियों द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों से शराब की तस्करी खेल धड़ल्ले से जारी है।शराब कारोबारियों द्वारा होम डिलीवरी किए जाने की सूचना के बाद पुलिस ने शराब कारोबारियों के विरुद्ध अभियान चलाकर लगभग 10 करोड़ रूपए का शराब बरामद किया है।डीएम के आदेश के बाद सभी थानों में जप्त की गई शराब को पुलिस लाइन में लाया गया। इस दौरान शराब की बिनष्टीकरण के लिए सदर सीओ रामाकांत प्रसाद को मजिस्ट्रेट तैनात किया गया था। उत्पाद अधीक्षक प्रियरंजन ने बताया कि उत्पाद विभाग द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों से बरामद कि गाड़ी 12 हजार लीटर शराब बरामद किया गया था। जिसकी बाजार में कीमत साढ़े दस लाख रुपए है। वही महादेवा ओपी थाने में छह हजार लीटर जिसकी कीमत 60 लाख है। दरौली थाने में 3 हजार लीटर, जीबीनगर थाने में 23 सौ लीटर, बसंतपुर थाने से 15 हजार लीटर, भगवानपुर थाने से 35 हजार लीटर, मैरवा में 25 हजार लीटर, गुठनी थाने से 21 हजार लीटर, सिसवन थाने से 28 हजार लीटर, समेत अन्य थानों से लगभग 10 करोड रुपए की शराब जप्त की गयी थी। जिसका बिनष्टीकरण पुलिस लाइन में किया गया।बिनष्टीकरण को लेकर पुलिस लाइन में देखने वाले लोगों की भीड़ लगी थी। पुलिस लाइन में भारी मात्रा में शराब को नष्ट किया गया। मौके पर उत्पाद इंस्पेक्टर जनार्दन प्रसाद गुंजेश कुमार एसआई चंदन कुमार उमेश कुमार राय अरविंद कुमार सिंह समेत उत्पाद व सैप के जवान थे।