सारण :तरैया में गोवर्धन पूजा को लेकर निकला भव्य जुलूस
दैनिक खोज खबर डेस्क 

तरैया 
प्रखण्ड के पोखरेरा-बगही गाँव मे धूमधाम से गोवर्धन पूजा मनाया गया।ऐसी मान्यता है कि इसी दिन श्री कृष्ण भगवान ने गोवर्धन पर्वत अपने अँगुली पर उठाकर इंद्र भगवान के कोप से अर्थात तेज बारिश से गोकुल के सारे ग्वाले की रक्षा की थी।इसी दिन से यदुवंशी लोग आस्था के साथ गोवर्धन पूजा मनाते है।पोखरेरा-बगही गाँव से तरैया बाजार तक गोवर्धन पूजा के उपलक्ष्य में जुलूस निकाला गया गया।जिसमें युवको ने विभिन्न देवी देवताओं का रूप धारण कर जुलूस में भाग लिया।जिसमे पैक्स अध्यक्ष संजय कुमार यादव,विजय कुमार यादव,शैलेश कुमार यादव,भिखारी राय, मुंगालाल यादव आदि थे।वही माधोपुर गाँव मे भी गोवर्धन पूजा मे विधायक मुद्रिका प्रसाद राय ने भी भाग लिया।