• मशरक के अवैध ऑटो स्टेण्ड अस्पताल चौक, महावीर चौक, मलमलिया स्टेन्ड से प्रतिदिन मौत की सवारी कराते हैं ऑटो चालक
  • ऑटो चालक ने सोचा भी नही होगा कि जिस अस्पताल गेट स्टेन्ड से पैसेजर उठाया उसी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया जाएगा

मशरक(सारण): मशरक थाना क्षेत्र के चैनपुर रेलवे ओवरब्रिज के पास शनिवार की दोपहर मशरक से डुमरसन जा रहा ऑटो पलटी मारने से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में गंभीर रूप से घायल ऑटो चालक को इलाज के लिए मशरक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान चालक की पहचान कर्ण कुदरिया गांव के बली राय के पच्चीस वर्षीय पुत्र राजू कुमार के रूप में हुई। घायल ऑटो चालक ने बताया कि चैनपुर रेल ओवरब्रिज के पहले सामने से आ रही तेज अनियंत्रित ट्रक से बचने के क्रम में सड़क किनारे पलट गयी जिसमें ऑटो में सवार पैसेंजर और चालक घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सहायता से घायल लोगों को ऑटो से निकाला जिसमें गंभीर रूप से घायल चालक को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।वही मामूली रूप से घायल यात्री अपने स्तर से निजी क्लिनिक में इलाज के लिए चलें गये। मामले में पुलिस जांच कर रही है।