मशरक प्रखंड के सभी सरकारी कॉलेज और विद्यालय में nsui करेगी दौड़ा।
मशरक प्रखंड में अधिकांश सरकारी कॉलेज और विद्यालय में प्रतिदिन क्लास नही चलते है ।शिक्षक अपना अपना मनमानी करते है ।जिसके कारण छात्र /छात्राएं प्रतिदिन स्कूल नही जा पाते है।जिसके कारण मशरक और आस पास के अधिकांश बच्चे उच्च शिक्षा से दूर हो रहे है। मशरक प्रखंड NSUI अध्य्क्ष सनी कुमार सिंह ने इस समस्या को उठाया है और अपने सारण NSUI के जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार सिंह और साथ मे आस पास के प्रखंड अध्यक्षों के साथ बैठक करके ये निष्कर्ष निकाले कि NSUI मशरक प्रखंड के हरेक सरकारी विद्यालयों और कॉलेज में दौड़ा करेंगे और साथ मे उस विद्यालय के प्राचार्य से मिलकर इस समस्या पे चर्चा करेंगे और विद्यालयो और कॉलेजो में प्रतिदिन क्लास चलाने जा बात रखेंगे।