राजद का सदस्यता अभियान शुरू

✍परवेज अख्तर/सिवान;
आंदर (सिवान) : प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत भवन में जिलाध्यक्ष परमात्मा राम की अध्यक्षता में सदस्यता अभियान शुरू किया गया।
इसमें काफी संख्या के लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष ने बताया कि राजद पार्टी का सदस्यता शुल्क पांच रुपया है जो भी व्यक्ति सदस्य बनना चाहता है वह पांच रुपए देकर सदस्य बन सकता है। आंदर में शुक्रवार को 50 लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। यह अभियान सितंबर माह तक चलेगा। सदस्यता ग्रहण करने वाले व्यक्ति को पांच रुपए रसीद भी दिया जा रहा है। इन्होंने बताया कि लोगों के लिए ऑनलाइन सदस्यता की भी व्यवस्था की गई है।