रसूलपुर में बैंक ऑफ इण्डिया से उच्चका ने ग्राहक के पैसे छीने

पीड़ित ग्राहक ने बैंक प्रबंधक पर लगाया आरोप लगा ग्रामीणो ने बैंक परिसर में किया हंगामा ।————————————————————————–

देवेंद्र कुमार सिंह;रसूलपुर /एकमा : स्थानीय रसूलपुर चट्टी स्थित बैंक ऑफ इण्डिया की शाखा में पैसे जमा करने आए एक ग्राहक दम्पति से उच्चकों ने पचपन हजार रूपये उड़ा लिए।मामला गुरुवार की दोपहर 12-00 की है जब रसूलपुर निवासी रामबेलास साह अपनी पत्नी के साथ बैंक में पैसा जमा करने पहुँचे ।तभी जमा फार्म भरने के दरम्यान उच्चकों ने पैसे छीन कर भाग निकले।उच्चकों की संख्या तीन बताया जाता है।

घटना के बाद बैंक गेट पर जुटी भीड़

उधर पीड़ित दम्पति ने बैंक प्रबंधक पर दुर्रब्यवहार करने व उच्चकों से मिली भगत से पैसे छीनवाने का आरोप लगाया है।पीड़ित दम्पति का कहना है कि बैंक प्रबंधक ने साजिश के तहत बैंक परिसर से बाहर जाकर फार्म भरने का दबाव बनाया और बाहर जाते हीं उच्चकों ने पैसे उड़ा लिए।उधर घटना के बाद ग्रामीणों ने बैंक पर हंगामा किया व प्रबंधक के खिलाफ नारेबाजी की ।घटना की सूचना मिलते हीं इंस्पेक्टर बी आर आलोक व प्रभारी थानाध्यक्ष दयानन्द ओझा मौके पर पहुँच मामले को शांत कराया।इस संबंध में बैंक प्रबंधक कमलेश कुमार ने सभी आरोपों को निराधार बताया है।

पीड़ित अपनी फरियाद करता

समाचार प्रेषण तक पुलिस बैंक में लगे सीसी टीवी फुटेज को खंगाल रही थी।ज्ञात हो कि बैंक ऑफ इण्डिया से आए दिन ग्राहकों से पैसे ठगने, छीनने या लूट लेने की घटनाएँ आम बन गयी है।इसी बैंक से दो साल पूर्व आलू ब्यवसायी से तीन लाख रूपये हथियार बंद लूटेरों ने लूट लिया था।