परवेज अख्तर/
सीवान. धनौती ओपी थाना क्षेत्र के धनौती मठ गांव निवासी  सुरेश महतो का पुत्र  प्रदीप कुमार को एक युवक ने चाकू मार कर घायल कर दिया. घटना के संबंध में युवक की मां ने बताया कि पहले से ही कुछ पुराना विवाद चल रहा था. जिसमें घर के बगल के ही युवक ने  घर के पास ही प्रदीप कुमार को चाकु मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. चाकू लगने के बाद युवक चिलाता हुआ घर पहुँचा खून से लतफत देख परिजनों ने आनन-फानन में घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया.ज़ह उसका इलाज चल रहा है. वहीं धनौती ओपी प्रभारी शाहिद खान ने बताया कि मुफस्सिल थाना में मोटर साईकल चोरी मामले में आरोपी जेल गया था. उसका आरोप था कि प्रदीप ने ही मुझे पकड़वाया है. इसी को लेकर विवाद चल रही थी.