
दैनिक खोज खबर/मढ़ौरा (सारण)। रविवार की शाम लेरुआ गांव से डोरिगंज श्मशान घाट के लिए बस से निकली मंजिल (शव यात्रा) खैरा थाना क्षेत्र के रामापुर कला गांव के समीप ट्रैकर से टकरा कर पलट गई। जिसमें दो लोगों की मौत और आधे दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए। मिली जानकारी के अनुसर मढ़ौरा थाना क्षेत्र के लेरुआ गांव निवासी स्वर्गीय राम इकबाल सिंह की 70 वर्षीय पत्नी लाल झाड़ी देवी की हृदय गति रोकने के कारण मौत हो गई थी, जिसे ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार के लिए बस से डोरीगंजघाट पर अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे। इसी दौरान रविवार की देर शाम लगभग साढ़े नौ बजे के आसपास खैरा रामपुर के समीप मढ़ौरा खैरा मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित ट्रैक्टर से बस की टक्कर में बस पलट गई और बस में सवार 8- 10 लोग घायल हो गए। घायल लोगों में 65 वर्षीय शिवाजी सिंह उर्फ चूल्हन सिंह का सदर अस्पताल छपरा में इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि एक अन्य गंभीर जख्मी अनिल सिंह को सदर अस्पताल छपरा से पटना पीएमसीएच रेफर किया गया था, उनकी भी भी इलाज के दौरान सोमवार की सुबह मौत हो गई। शेष आठ लोगों का सदर अस्पताल छपरा में अभी भी इलाजरत है। घायलों में श्रीकांत सिंह मुन्ना कुमार राय, यीशु कुमार दीपक कुमार सहित अन्य बताए जा रहे हैं।




Recent Comments