छपरा : भारतीय जनता पार्टी छपरा सारण के जिला अध्यक्ष राम दयाल शर्मा ने देश के गृहमंत्री अमित शाह की पहली वर्चुअल रैली को सारण जिले में सफल करनें में लगें, सारण जिला के सभी अधिकारी वृन्द, विधायक, पूर्व विधायक, सांसद, विधान पार्षद, विधान सभा प्रभारी, सभी पूर्व जिला अध्यक्षगण, मंडल अध्यक्ष, शक्ति केन्द्र प्रमुख, सह प्रमुख एवम पूर्व के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवम अधिकारी वृन्द तथा जिले के सभी मोर्चा, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, पिछड़ी जाति मोर्चा और प्रकोष्ठ के सभी अधिकारी और सदस्यों तथा आम जनता को, जिन्होंने इस कार्यक्रम को देखा। इस वर्चुअल रैली को अभूतपूर्व एवम ऐतिहासिक बनाने के लिए ह्रदय से आभार एवम धन्यवाद प्रेषित किया हैं। आप सभी के सहयोग से जिला के प्रत्येक बूथों तक यह सम्भव हो सका, इसके लिए आप सभी को बहुत बहुत बधाई।
सभी मीडियाकर्मियों तथा छायाकार बन्धुवों को भी ह्रदय से आभार व्यक्त किया हैं। इन्होने सुदूर गाँवों में जाकर भी इस कार्यक्रम कवर किया तथा अपनें अपनें समाचार पत्रों तथा चैनलों में जगह दिया हैं।