*बिहार राज्य आंगनबाड़ी  कर्मचारी यूनियन पटना के आह्वान पर सोलह सूत्री मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल चौसा में*
👈



कुंजबिहारी शास्त्री”दैनिक खोज खबर”मधेपुरा👉

 

चौसा प्रखंड अंतर्गत आंगनबाड़ी सेविका- सहायिका के द्वारा 16 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल चौसा प्रखंड मुख्यालय परिसर में प्रारंभ हो गई है। आंगनवाड़ी सेविका- सहायिका का नेतृत्व *अध्यक्ष पल्लवी कुमारी* ने की  । जिसका मांग है कि सरकार  लगातार कई वर्षों से कार्य करवा रही है। जो आंगनवाड़ी सेविका और सहायिका के लिए दोधारी रणनीति का प्रतीक मालूम पड़ता है ।
चौसा प्रखंड मुख्यालय परिसर में परियोजना कार्यालय के सामने आज से 31/3 /17 तक के लिए धरना कार्यक्रम चलता रहेगा ।
 इस मौके पर प्रखंड सचिव ब्यूटी कुमारी ने बताया केंद्र सरकार और बिहार सरकार दोनों मिलकर हम लोगों के साथ छलावा कर रही है। दैनिक मजदूरी से भी कम मानदेय देकर 8 घंटा तक कार्य करवाया जाता है  क्या यह न्याय है ?जो एक मजदूर से भी बदतर जिंदगी जीने के लिए हम लोगों को छोड़ दिया है ।
मौके पर बोलते हुए संगीता कुमारी ने कहा कि आज दैनिक मजदूरी से कम होते हुए भी सरकार की बहुआयामी  कुपोषण रहित समाज कुपोषण,  देश बनाने की कल्पना को हम लोगों के माध्यम से सरकार करवा रही है और हम लोग तन्मयता के साथ कार्य कर रहे हैं, फिर भी सरकार अपनी लाठी हम लोगों के माथे तोर रही है और हम लोग स्वयं दिन-प्रतिदिन कुपोषित होते जा रहे हैं। इस कम पैसे में हम अपने बाल- बच्चे को अच्छी शिक्षा की कल्पना नहीं कर सकते इसलिए सरकार को हमारी मांगे  मानना ही होगा । 
गायत्री कुमारी ने कहा कि गोवा तेलंगाना की भांति बिहार सरकार भी हमें ₹7000 सेविका और 4500 का प्रोत्साहन मांगे राशि दिया जाए ताकि हम लोग इस पैसे से अपनी जीविका को सुधार सके। रेखा कुमारी और हिना कुमारी ने कहा कि जब तक सरकार हमें सरकारी कर्मचारी का दर्जा नहीं देती है तब तक हम लोग चरम बद्ध आंदोलन करते रहेंगे। सोनी कुमारी और विनीता कुमारी ने कहा, हमें सेवाकाल में मृत्यु हो जाने पर योग्यता अनुसार अनुमान अनुकंपा के आधार पर आश्रितों को बहाल किया जाए । बेबी कुमारी ने कहा कि राज्य के अध्यक्ष चंद्रावती देवी के आवाहन पर  पल्लवी कुमारी की अध्यक्षता में हम लोग चरणबद्ध  आंदोलन करते हुए सरकार से अपनी मांगे मंगवा कर छोड़गे ।सरकार हमारी मांगों को अवश्य मानेगी जब हम सभी सेविका -सहायिका एकजुटता का परिचय देंगे ।इस मौके पर बेबी कुमारी -पूनम राय ,सहायिका  मीना कुमारी, मंजू देवी ,मसरख खातून, प्रेमलता कुमारी ,अनिता देवी ,आदि  सैकड़ों की संख्या में उपस्थित थे।