मतदान के बाद दो पक्षों में झड़प

परवेज अख्तर/सिवान;

बसंतपुर (सिवान) : पैक्स चुनाव के दौरान दो पक्षों में झड़प हो गया। बताया जाता है कि सूर्यपुरा तख्त के उत्क्रमित मध्य विद्यालय स्थित बूथ न 4 ग और घ पर मतदान के बाद दो पक्षों में आपसी विवाद में बूथ के बाहर झड़प हो गई। पीड़ित करही कला के परशुराम ठाकुर ने बताया कि हमारे साथ मारपीट हुई है। समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी। वहीं दोनों पक्ष आवेदन देने की तैयारी में थे।