मतदाता दिवस पर सदर बीडीओ के नेतृत्व मे जागरुकता रैली-:
#””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
डोरीगंज/सारण -:
“”””””””””
सदर प्रखण्ड परिसर से मतदाता दिवस के अवसर पर सदर बीडीओ रमन सिन्हा के नेतृत्व मे जागरूकता रैली निकाली गयी ।
मतदाताओ को जागरुक करने के उदेश्य से निकाली गयी इस रैली मे शामिल चन्द्रशेखर मध्य विधालय एवं उ म वि नेवाजी टोला के छात्र छात्राएं मतदान के महत्व को बताने वाली नारे लगा रहे थे साथ ही मतदान के लिए जागरुक करने संबंधी श्लोगन की तख्ती लिए हुए थे ।
इस अवसर पर मुख्य रुप से सदर प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी द्विजेन्द्र राय , प्रखण्ड स्वच्छता कार्यालय प्रभारी राजीव जी , शिक्षक विकास कुमार , रविरंजन राय , रोहित कुमार सिंह , पंकज कुमार , राजेश रौशन , राजीव जी सहित अनेक प्रखण्ड पदाधिकारी शामिल थे ।