सदर एसडीओ ने बेटी बचाव बेटी पढ़ाओ रैली को दिखायी हरि झंडी -:
#”””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
डोरीगंज/सारण -:
“””””””””””
सदर प्रखण्ड कार्यालय स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय से निकली बेटी बचाव बेटी पढ़ाओ रैली को सदर एसडीओ लोकेश मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।
रैली का नेतृत्व कर रही सीडीपीओ छपरा ग्रामीण मीरा कुमारी ने बताया कि रैली के माध्यम से समाज मे बेटी के महत्व के प्रति लोगों जागरुक करना है साथ ही समाज मे बेटी के प्रति हीन भावना को दुर करना , भ्रुण हत्या को बन्द करना , बेटी को शिक्षित कर समाज एवं परिवार को सशक्त करना है ।
इस अवसर पर मुख्य रुप से सदर बीडीओ रमन सिन्हा स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी , बाल विकास परियोजना विभाग की पर्यवेक्षिका सहित सैकरों आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका शामिल थी।