
बिदूपुर के अमेर वार्ड संख्या 04 में किया गया जलनल योजना का शुभारंभ
बिदूपुर/वैशाली । बिदूपुर प्रखंड क्षेत्र के अमेर पंचायत के वार्ड संख्या चार में मुख्यमंत्री नल-जल योजना कार्य का शुभारंभ किया गया। योजना का शुभारंभ उप मुखिया बबली देवी व उप मुखिया प्रतिनिधि राजीव कुमार के संयुक्त रूप से पूजा अर्चना कर किया गया। गड्ढा खुदाई के बाद भूमिपूजन पंडित कृष्णा झा शास्त्री के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। इस मौके उपस्थित जन प्रतिनिधि सह मुखिया विनोद कुमार चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत हर घर नल का शुद्ध जल पहुचाने के उद्देश्य से हर वार्ड में पानी टंकी लगवाया जा रहा है। ताकि सभी घरों में शुद्ध पानी मिले और लोग दूषित पानी से बचे। वार्ड सदस्य बबली देवी ने बताया की करीब 12 लाख की लागत से बनने वाली पानी टँकी से हर घर मे नल का जल पहुँचाया जायेगा। इस दौरान पंचायत राजीव कुमार ने कहा कि इस पंचायत में नल-जल योजना के तहत हर घर नल का जल पहुंचाने की सफलता के लिए वार्डवासियों को आगे आकर सहयोग करने का आह्वान किया। सरकार द्वारा किया गया निर्देश का अनुपालन हर हाल में किया जायेगा। इस दौरान सचिव शेलेन्द्र प्रसाद सिंह,चंदशेखर सिंह,सत्यवीर कुमार,रमेश राय,बलराम सिंह वार्ड सचिव, रवि राय, रंजीत राय, बिरजु राय, विभीषण सिंह मौजूद थे।




Recent Comments