सारण :परसा के अलग अलग गांव में छापेमारी कर 47 लीटर शराब के साथ चार धंधेबाजो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
परसा:गुप्त सूचना के अधार पर स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग अलग गाँव में छापेमारी कर 47 लीटर शराब के साथ चार धंधेबाजो को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार धंधेबाजो में थाना क्षेत्र के लतरहिया गाँव के ललन माँझी लाल बहादुर माँझी बिट्टू माँझी तथा पट्टी मुजौना गाँव निवासी जय राम राउत शामिल है।थानाध्यक्ष सुरेश कुमार ने बताया कि लतरहिया ढला से 29 लीटर तथा जय राम राउत के पास से 70 पीस 200 तथा 10 पीस 400 एमएल के साथ गिरफ्तार किया।सभी गिरफ्तार धंधेबाज पर उत्पाद अधिनियन के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया।छापेमारी टीम में पुअनि राम हुलाश प्रसाद राय अजमत हुसैन खान समेत पुलिस बल शामिल थे।