
दैनिक खोज खबर/मढ़ौरा(सारण)। एक गुप्त सूचना पर पुलिस की कार्रवाई से अपहरण और लूट की एक बड़ी घटना का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। सोमवार को मढ़ौरा थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि बाबू के असोईया नट टोला के पास कुछ अपराधी हथियार के साथ जमा हुए हैं। सूचना देने वाले ने यह जानकारी दी थी कि सभी किसी बड़ी अपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना देने वाले है। सूचना पर मढ़ौरा पुलिस ने इसकी जानकारी वरीय पुलिस अधिकारी को दी। वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देश पर एसडीपीओ मढ़ौरा के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। पुलिस के छापामारी शुरु करते ही अपराधी भागने लगे। इस दौरान पुलिस की सक्रियता से भाग रहे 05 अपराधी को पुलिस पकड़ने में कामयाब रही। सभी की तलाशी में 1 देशी पिस्टल, 2 जिन्दा कारतूस, 1 चाकू और मौके से 1 मोटरसाईकिल, 1 टोटो और 1 मोबाईल बरामद हुआ। पूछछताछ में पकड़ाये अपराधियो ने बताया कि वे मढ़ौरा एटीएम को लूटने की योजना बना रहे थे। लूट की घटना को अंजाम देने के लिए सभी जमा हुए थे और इसकी तैयारी में जूटे थे। इसी बीच पुलिस के मौके पर पहुंच जाने से उनकी योजना पूरी नही हो सकी।
पुलिस के पूछताछ में अपहरण और फिरौती वसूलने का एक मामला भी सामने आया। अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उनके साथ दो और व्यक्ति भी है, जो अपहरण की घटना को अंजाम देकर फिरौती मांगने की घटना में संलिप्त है। उन सभी ने बीते शनिवार को योजना बनाकर कॉपी, नोटबुक बनाने वाली मशीन का इन्सटॉल करने परविन्दर पासवान नामक व्यक्ति एक को मशीन इन्सटॉल कराने के बहाने बुलाकर उसका अपहरण कर लिया था। अपहरण के बाद अपहृत व्यक्ति के परिवार से 3 लाख फिरौती की मांग की गयी थी। इसमें अपहृत के परिजनो ने फिरौती का 2 लाख रूपया दे भी दिया है। बाकी के रुपये के लिए वे बंधक बनाकर रखे है।
अपराधियों की निशानदेही पर पुलिस ने छापामारी कर अपहृत व्यक्ति को सकुशल बरामद कर लिया। वही अभियुक्तों के निशानदेही पर पुलिस ने फिरौती की रकम 2 लाख में 1,72,500 रूपया भी बरामद कर ली। अपहृत व्यक्ति के अपहरण के संबंध मे वैशाली जिला अंतर्गत सहदेई थाना कांड संख्या- 383/25 दर्ज कराया गया है। मढ़ौरा पुलिस ने सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर कांड सं०-704/25 दर्ज किया है।
गिरफ्तार आरोपित :
1. पियरपुरवा, मढ़ौरा निवासी रामनरेश महतो का पुत्र प्रमोद कुमार महतो।
2. पियरपुरवा, मढ़ौरा निवासी रामनरेश महतो का पुत्र सूरज कुमार।
3 रेपुरा,मढ़ौरा निवासी अरूण प्रसाद का पुत्र रंजन कुमार ।
4. पटेढ़ी, थाना-मढ़ौरानिवासी आदालत राम का पुत्र शैलेन्द्र कुमार उर्फ कल्लू ।
5. ओल्हनपुर, मढ़ौरा,निवासी गणेश साह का पुत्र मिथिलेश कुमार ।
पुलिस ने बताया कि मामले में त्वरित अनुसंधान पूर्ण कर सभी अभियुक्तों को स्पीडी ट्रायल के माध्यम से सजा दिलायी जायेगी




Recent Comments