सीवान के अंगौता गांव में कोरोना वायरस से संक्रमित एक मरीज की सूचना पर आसपास की दस पंचायतों को की गयीं सील

✍By- परमार मीडिया नेटवर्क

👉सीवान के कररूआन पंचायत , पचलखी पंचायत , मकरीयार पंचायत ,हसुआ पंचायत , गंभीरपुर पंचायत, सेमरिया पंचायत ,अंगौता पंचायत एवं गोपालगंज जिले के हथुआ प्रखंड के मिर्जापुर पंचायत व बर्री पंचायत क्षेत्र के सभी गांवों को CONTAINENT ZONE घोषित करते हुए पूरी तरह से किया गया सील👈

♨सीवान :26 मार्च / सीवान के नवतन प्रखंड के अंगौता गांव में कोरोना वायरस COVID-19 से संक्रमित एक व्यक्ति की पहचान की गई है ।
कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति के पाए जाते ही सीवान जिला प्रशासन ने अंगौता गांव के तीन किलोमीटर की परिधि में आने वाले सीवान व गोपालगंज जिले के दस पंचायत के दर्जनो गांव को CONTAINENT ZONE घोषित करते हुए इन गांवों को पूरी तरह सील करते हुए
सेनेटाइज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है ।
सीवान प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार सीवान के सीवान सदर प्रखंड के कररूआन पंचायत व पचलखी पंचायत , जीरादेई प्रखंड के मकरीयार पंचायत व हसुआ पंचायत , नवतन प्रखंड के गंभीरपुर पंचायत, सेमरिया पंचायत व अंगौता पंचायत एवं गोपालगंज जिले के हथुआ प्रखंड के मिर्जापुर पंचायत व बर्री पंचायत क्षेत्र के सभी गांवों को CONTAINENT ZONE घोषित करते हुए पूरी तरह से सील कर इन गांवों को सेनेटाइज
किया जा रहा है ।
गौरतलब हो कि CONTAINENT ZONE के अन्तर्गत आनेवाले सभी निजी व सार्वजनिक प्रतिष्ठानों व मार्गो को बंद कर दिया गया है ।
CONTAINENT ZONE के क्षेत्र में सरकारी आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रशासन आईपीसी की धारा 188,269 व 270 के तहत कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज करते गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।