
मढ़ौरा। 13वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर अनुमंडल पदाधिकरी द्वारा प्रखंड के दस बीएलओ को बेहतर कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.बुधवार को मढ़ौरा अनुमंडल पदाधिकारी योगेंद्र कुमार ने अपने कार्याालय प्रकोष्ठ में शिक्षक सह बीएलओ सुरेंद्र राय, अवधेश कुमार पांडेय, मो मजहरूल हक, लाल बहादुर महतो, अब्दुल नईमउमेश कुमार यादव, शशि रंजन, जीतेंद्र कुमार सिंह, तसलीम अंसारी और अभय कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.
इस मौके एसडीओ योगेंद्र कुमार कुमार ने कहा कि 13वा राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जा रहा है. प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों पर नई पुनरीक्षित मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया. साथ ही साथ नए एवं पूर्व के नामांकित मतदाताओं को लोकतंत्र के महापर्व में मतदाताओं की भूमिका और उनके अधिकार को बताते हुए चुनाव में मतदान करने की अपील की गई.उन्होंने प्रखंड के सभी बीएलओ को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की बधाई देते हुए पुरुष महिला जेंडर अनुपात बराबर करने पर बल दिया. उन्होंने सभी बीएलओ को बेहतर कार्य करने और प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों की मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने का आह्वान किया. इस अवसर पर एएसडीओ नलिन प्रताप राणा, बीडीओ सुधीर कुमार, बीआरपी प्रमोद कुमार सिंह, समेत सभी पुरस्कृत बीएलओ उपस्थित थे।




Recent Comments