इसुआपुर(सारण) थाना क्षेत्र के कुमहैला गांव के भास्कर त्रिपाठी उर्फ रूखी बाबा पिता अखिलेश दास कि मृत्यु मुरसौली नाहर पर हो गई ।वे अपने गांव से मोटरसकिल से इसुआपुर आ रहे थे। सभी इसुआपुर के कुछ पहले किसी अज्ञात वाहन से उनकी मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। जिससे वह सड़क पर गिर पड़े तथा तत्काल उनकी मृत्यु हो गई। सूचना पर इसुआपुर थाना दल बल के साथ घटनास्थल पहुंची जहां शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया।लोगो के पहचान पर थानाध्यक्ष द्वारा परिजनों को सूचित किया गया।परिजन घटना स्थल पहुचे तथा शव के साथ पोस्मार्टम के लिए छपरा गए। लोगों ने बताया कि मृतक अपने परिवार का कमाऊ सदस्य था ।दो भाइयों में छोटा मृतक अभिषेक त्रिपाठी को एक पुत्र तथा एक पुत्री है जिसका निर्वहन करने वाला अब कोई नहीं है ।बड़ा भाई अर्ध विक्षिप्त है वही बुजुर्ग पिता तथा माता मठिया में रहते हैं।