भावलपुर ने लेरुआ को हराकर बनी एपीएल की चैम्पियन 

मंत्री जितेन्द्र कुमार राय नें फाइनल मैंच का किया उद्घाटन 

मढ़ौरा ।

स्थानीय आईटीआई मैदान में चल रहे अंवारी प्रमियर लीग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच का उद्घाटन करने पहुंचे मंत्री जितेन्द्र कुमार राय ने कहा कि मढ़ौरा में खेल की काफी संभावनाएं है । यहां के लोगों ने उन्हें मंत्री बनाया है तो वह खेल और खिलाड़ियों के उत्थान के लिए भी कुछ बड़ा काम करेंगे । वह इस दिशा में लगातार काम कर रहे हैं । मंत्री जितेंद्र कुमार राय ने नपं मुख्य पार्षद रूबी सिंह और उपमुख्य पार्षद धीरज कुमार के साथ फीता काटकर फाइनल मैच का उद्घाटन किया । वहीं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया । इस दौरान मंत्री जितेंद्र कुमार राय ने कहा कि वे मढ़ौरा में लगातार जमीन की तलाश में है । जमीन के उपलब्ध होते ही मढ़ौरा में एक सुविधा संपन्न खेल स्टेडियम बनवाया जाएगा ।

मंत्री ने कहा मढ़ौरा उनके दिल और दिमांग में है वे मढ़ौरा के लिए लगातार काम करते रहेगे । 

फाइनल मुकाबले में भावलपुर की टीम ने लेरुआ को अंतिम गेंद पर हराकर टूर्नामेंट की चैंपियन बनी । लेरुआ ने पहले खेलते हुए 14 ओवर में 103 रन का स्कोर बनाया । जवाब में उतरी भावलपुर की टीम को लगातार संघर्ष करती दिखी हालांकि अंतिम गेंद पर भावलपुर ने 104 रन बनाकर दो विकेट से मैच जीत लिया । मैच का मैन ऑफ द मैच भावलपुर के संदीप कुमार को जबकि मैन आफ द सीरिज उसी टीम के सरोज राय को दिया गया । टूर्नामेंट का आयोजन अंवारी निवासी रवि कुमार के द्वारा कराया गया था । मैच की समाप्ति के उपरांत पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल डिस्टिक बोर्ड के पूर्व चेयरमैन और वर्तमान जिप सदस्य मीना अरुण, डिस्टिक बोर्ड के चेयरमैन प्रतिनिधि अमर राय मुखिया संघ के अध्यक्ष परमात्मा राय, मुखिया प्रतिनिधि कमलेश प्रसाद ने विजेता और उपविजेता टीम को कप प्रदान किया । मीना अरुण ने कहा कि अनुमंडल मुख्यालय में एक सुविधायुक्त खेल स्टेडियम स्थानीय खिलाड़ियों की बड़ी जरुरत है । सरकार को इस दिशा में सकरात्मक पहल की आवश्यकता है । मुखिया संघ के अध्यक्ष परमात्मा राय ने कहा कि मढ़ौरा में लगातार अच्छे आयोजन से स्थानीय खिलाड़ियों को एक अच्छा प्लेटफार्म मिल रहा है । मैंच में कमेन्ट्री नौसाद, और आलम ने एम्पायरिंग उदय प्रकाश, राहूल सिंह, स्कोरिंग – अभिषेक और नितिश कुमार ने किया ।