मढ़ौरा(25जनवरी)। बीती रात अवारी गांव में दो पशु पालक के दरवाज़े से दो दुधारू गाय की चोरी की घटना प्रकाश में आईं हैं। बताया जा रहा हैं कि गांव के दूधनाथ प्रसाद एवं अनील प्रसाद की गाय को चोरों ने रात में चोरी कर लिए।इस घटना की खबर फैलते ही पशु पालकों की चिंता बढ़ गई हैं। बता दें कि दुधारू पशुओं की चोरी से पशुपालकों की परेशानी बड़ी हुई है। बीते दिनों भी लेरुआ गांव के चंदन कुमार की भैंस और शिलहौरी निवासी अनंत उपाध्याय की गाय भी चोरों ने चुरा लें गए हैं। इधर ठंड के मौसम में लगातार हो रही पशुओं की चोरी से पशुपालक हलकान है। बताया जा रहा है कि ठंड के मौसम में कोहरे का फायदा उठाकर चोर दुधारू पशुओं को रात में खोल लें जा रहे हैं, इस तरह की कई गांवों में घटनाएं प्रकाश में आने के बाद पशु पालक रतजगा कर अपने मवेशियों का सुरक्षा कर रहे हैं। वहीं इस खबर से किसान और पशुपालक चिंतित हैं, वहीं पुलिस प्रशासन बेखबर है।