मढौरा(सारण)।
अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी ने बिहार पुलिस सप्ताह में ट्राफिक एव सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाल आमलोगों को जागरुक किया। अनुमण्डल पुलिस कार्यालय से मढ़ौरा मुख्य बाजार होते हुए जागरुकता रैली गढ़देवी चौक होकर मढ़ौरा थाना पर पहुंची । इस दौरान सैकड़ो स्कूली छात्र-छात्राओं ने जागरूकता मार्च में भाग लेकर लोगो को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। जागरूकता के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने खुद ही माइक से एनाउंस करते हुए लोगो को ट्रैफिक नियमो का पालन करने के लिये प्रेरित किया। कोरोना से बचाव को लेकर स्कूली बच्चों के चेहरे पर मास्क दिखा हालांकि इस दौरान जागरुकता रैली में शामिल कुछ पुलिसकर्मी बीना मास्क के दिखे जिसकी चर्चा चलती रही । रैली को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी इन्द्रजीत बैठा ने कहा कि सड़क सुरक्षा एक गंभीर मसला है । ट्रैफिक नियमों का अनदेखी कर सैकड़ो लोग रोज असमय अपनी जान गवा देते है । समान्य तौर पर सुरक्षित रुप से नियमों का पालन कर यात्रा की जाएं तो इस तरह की दुर्घटना को काफी हद तक रोका जा सकता है ।