जयप्रभा सेतु का अप्रोच मार्ग ध्वस्त, बना गड्ढा दे रहा हादसा को आमंत्रण

मांझी(सारण) : बिहार तथा उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाला अति महत्वपूर्ण जय प्रभा सेतु के दोनो तरफ का मुहाना बुरी तरह ध्वस्त हो गया है। तथा दर्जनों स्थानों पर एप्रोच मार्ग पर बने गड्ढे दुर्घटना को आमंत्रण दे रहे है। सड़क वनवे हो कर रह गया है। तेज बारिश होने के कारण एप्रोच मार्ग के घ्वस्त होने के कारण चार पहिया तो दूर मोटरसाइकिल भी लेकर जाना बड़ी मुश्किल हो गया है। पहले से ही जय प्रभा सेतु पर असंख्य छोटे बड़े गड्ढे बने हुए हैं।पुल की दयनीय स्थिति होने के बाद अब एप्रोच मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय ग्रमीणों का कहना है कि जय प्रभा सेतु के बदहाल स्थिति में बिहार,उतर प्रदेश के अलावा केंद्र सरकार भी कोई पहल नही कर रहा है। जर्जर होने के बाद पुल के लिए किसी भी सरकार के तरफ से कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है। अगर यहीं स्थिति रही तो जल्द ही उतर प्रदेश तथा बिहार का सड़क सम्पर्क टूट सकता है.

ईट डाल कर सिर्फ खाना पूर्ति की जा रही है

तीन दिनों से हो रही बारिश के बाद एप्रोच मार्ग तथा पुल के मुहाने पर ध्वस्त सड़क को ईट डाल कर राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग द्वारा खाना पूर्ति की जा रही है। जगह जगह पर एप्रोच रोड के दोनो तरफ बने गड्ढे में ईट डाल कर गड्डे मरमत की जा रही है। खतरे को भांप कर विभाग द्वारा लाल झंडी गाड़कर दुर्घटना से आगाह किया जा रहा है। जानकर सूत्रों का कहना है कि एप्रोच मार्ग इस कदर बदहाल हो चुका है कि यदि मिट्टी डालकर दुबारा बोल्डर पिचिंग नही की गई तो सेतु के सहारे आवागमन जारी रख पाना नामुमकिन होगा। मालूम हो कि उक्त सड़क से प्रतिदिन हजारों ओवरलोडेड भारी वाहनों का परिचालन होता है तथा भारी वाहनों के पार करते समय पुल खतरनाक ढंग से डोलता है।