
दिल्ली से किन्नरों का समूह पहुंचा छपरा का कोपा थाना
दैनिक खोज खबर.छपरा (सारण)। जलालपुर क्षेत्र का एक विवाहित द्वारा दिल्ली में एक किन्नर से शादी कर पैसे तथा मोबाईल लेकर फरार हो जानें का मामला सामने आया है। मामला जलालपुर थाना क्षेत्र के कोठेया गांव का है। युवक जलालपुर थाना क्षेत्र के कोठेयां का चन्द कुमार माँझी बताया गया। दिल्ली से किन्नरों का समूह कोपा थाने पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई।जानकारी के अनुसार पिछले वर्ष 8 अगस्त को दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में एक किन्नर के साथ शादी कर लिया। जब कि युवक के शादी पहले से कोपा थाना क्षेत्र के खोरोडीह गांव में हुआ था।युवक दिल्ली के नांगलोई में रहकर किसी प्राइवेट फैक्ट्री में कार्य करता था।युवक 21 जनवरी को एक लाख रुपए तथा नगद,एक आईफोन एवं एक सोने का चेन लेकर फरार हो गया। आधा दर्जन किन्नरों का समूह कोपा थाने पर पहुंच कर हंगामा करने लगे।किन्नर युवक के घर तथा ससुराल में भी जाकर हंगामा करने लगे।अपर थानाध्यक्ष रूपम कुमारी एवं एसआई दिनेश कुमार ने मामले को शांत कराया।युवक सोफिया उर्फ महक के साथ शादी किया था।




Recent Comments