
• निवर्तमान एसडीपीओ नरेश पासवान ने सौंपा प्रभार, पुलिस कर्मियों ने किया भव्य स्वागत
दैनिक खोज खबर/मढ़ौरा (सारण)। मढ़ौरा अनुमंडल के नव पदस्थापित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के रूप में शनिवार को सविंद्र कुमार दास ने विधिवत अपना पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने अनुमंडल कार्यालय कक्ष में निवर्तमान एसडीपीओ नरेश पासवान से विधिवत प्रभार लिया। पदभार ग्रहण करने के मौके पर कार्यालय में मौजूद पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने नए एसडीपीओ का बुके देकर और गर्मजोशी से स्वागत किया। मालूम हो कि बिहार पुलिस विभाग में हाल ही में हुए व्यापक प्रशासनिक फेरबदल के तहत यह बदलाव हुआ है। मढ़ौरा के निवर्तमान एसडीपीओ नरेश पासवान का तबादला पुलिस उपाधीक्षक, अपराध अनुसंधान विभाग के पद पर किया गया है। वहीं, पटना विशेष शाखा में पदस्थापित पुलिस उपाधीक्षक सविंद्र कुमार दास को मढ़ौरा अनुमंडल की कमान सौंपी गई है। पदभार ग्रहण करने के बाद नए एसडीपीओ सविंद्र कुमार दास ने मातहत अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और क्षेत्र की भौगोलिक व आपराधिक स्थिति की संक्षिप्त जानकारी ली। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना और आम जनता को सुरक्षित माहौल देना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।




Recent Comments