मढ़ौरा/छपरा (सारण)। मढ़ौरा थाना क्षेत्र के कोल्हुआ में मंगलवार को 01 स्कॉर्पियो गाड़ी में जप्त शराब को छोड़ने के लिए सौदेबाजी तथा 01 पुलिस कर्मी को बंधक बनाए जाने की सूचना मुफस्सिल थानाध्यक्ष को प्राप्त हुई। उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एएसपी सदर के नेतृत्व में सूचना के सत्यापनोपरांत प्र०पु०अ०नि० चंद्रभान कुमार को मढ़ौरा थानान्तर्गत ग्राम कोलुआ से छापामारी कर सकुशल बरामद किया गया। त्वरित कार्रवाई के दौरान 01 अपराधकर्मी बाल्मीकि सिंह को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से एक पिस्टल, तीन मैगजीन तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। घटना के विशेष जांच में यह बात सामने आई कि प्र०पु०अ०नि० चंद्रभान कुमार एवं प्र०पु०अ०नि० दीपक कुमार ओझा के द्वारा स्कॉर्पियो में जप्त शराब छोड़ने हेतु भयादोहन कर अवैध वसुली की जा रही थी। जिस संबंध में एएसपी सदर द्वारा जांच प्रतिवेदन में इसकी पुष्टि की गई है। तत्काल दोनों पुलिस पदाधिकारियों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों पुलिस पदाधिकारी को जेल भेजा जा रहा है। वहीं शराब कारोबारी बाल्मीकि ‘सिंह के दो अन्य सहयोगियों की पहचान कर ली गयी है। इसके पास से हथियार भी बरामद हुआ है। मद्यनिषेध एवं आर्म्स एक्ट के सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त मढ़ौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत

गांव जमालपुर कर वाल्मीकि कुमार सिंह, पिता-राजेन्द्र सिंह बताया गया है। जिसके पास से पिस्टल-01, मैग्जीन 03, जिन्दा कारतूस-01. चाकू-01, देशी शराब-09 ली० एवं स्कॉर्पियो-01 जप्त्ती सूची में दर्शाई गई है।

पुलिस टीम में पुलिस अधिकारी  रामपुकार सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1, नरेश पासवान, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मढ़ौरा, थानाध्यक्ष मुफस्सिल /गरखा / मढ़ौरा थाना एवं थाना के अन्य कर्मी  शामिल थे।