सारण/तरैया

थाना क्षेत्र के भागवतपुर गांव निवासी सुदीश गिरी को गांव के लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया है।जिनका इलाज रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया।जिसको लेकर घायल सुदीश गिरी ने थाने में 14 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।जिसमें कृष्णदेव गिरी,विद्यावती देवी, रंभा कुमारी,मिन्ति कुमारी,राघन कुमारी,विसुनदेव गिरी,शोशीला देवी,अमरेंद्र कुमार गिरी,अजीत गिरी,रामलायक गिरी,शशि कुमार,गणेश गिरी,पूण्यदेव गिरी व सुधीर कुमार गिरी को आरोपित किया है।दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि मैं अपने घर से भागवतपुर गोसाई टोला स्थित शंकर भगवान के मंदिर परिसर में मिट्टी भरा गया था जिसे देखने के लिए जा रहा था कि रास्ते में कृष्णदेव गिरी के घर के पास पहुँचा तो वहाँ पर भागवतपुर पंचायत के पूर्व मुखिया किशोर कुमार सिंह उर्फ बबुआ हमको बुलाये तथा बोले कि आज सुबह में आपका लड़का हल्ला-हंगामा किया है।ये सब ठीक नही है।तो वहाँ पहले से उपस्थित उक्त लोगो ने लाठी,डंडा,रड व चाकू लेकर आये और मेरे साथ मारपीट करने लगे।कृष्णदेव गिरी मेरे दाहिने आँख पर व हाथ के उंगली पर चाकू से वॉर कर दिए जिससे मैं जख्मी होकर गिर गया।उसी दौरान रम्भा कुमारी मेरे पॉकेट से 25000 रुपये व गले से सोने का लॉकेट निकाल लिए।मेरे चिल्लाने के आवाज पर आसपास के लोग आए तो उक्त लोग भाग गए।लोगों के सहयोग से मेरा इलाज रेफरल अस्पताल तरैया में कराया गया।उक्त सभी लोग मेरे घर आकर बोले कि पुलिस के पास गए तो जान से मार देंगे।एवं तुम्हारा रास्ता मेरे ही घर से गुजरता है ज्यादा पुलिस व अन्य पदाधिकारी के पास गए तो चलना मुश्किल कर देंगे।पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।