सारण/तरैया

थाना क्षेत्र के भलुआ शंकरडीह गांव निवासी श्यामकिशोर सिंह से 50 हजार रुपये का खुल्ला देने के नाम पर ठग्गी कर लेने को लेकर स्थानीय थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराया है।दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि देवरिया रोड स्थित चन्देल कंट्रक्शन का दुकान खोलकर बैठा था कि अपाची बाइक से दो युवक आकर दो बोरी सीमेंट का मांग किया।जिसे दो बोरी सीमेंट देने के बाद युवक द्वारा सीमेंट का पैसा दिया गया।उसके बाद एक युवक ने दुकानदार से पचास हजार रुपये के खुल्ला देने का मांग किया गया कि लेबर का पेमेंट करना है।उक्त युवक द्वारा 50000 हजार रुपये का खुल्ला देने के नाम पर 2000 हजार के 24 नोट दिया गया।मैंने उक्त युवक को खुल्ला के एवज में 500 सौ का 100 नोट दे दिया।उनके द्वारा दिये गए रुपये की नोट देख ही रहे थे कि उक्त दोनों युवक बाइक से तेजी से भाग गए।उक्त युवक द्वारा 2000 के तीन नोट एवं 100 रुपये के 21 नोट देकर 41900 रुपये का ठग्गी कर लिया गया।पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।