
रसूलपुर/एकमा-नेपाल में चल रहे इंटरनेशनल चैम्पियनशिप गेम्स में सारण के अनुज कुमार सिंह को सिल्वर मेडल प्राप्त हुई है।जिले के रसूलपुर थाने के घुरापाली गांव के किसान संजय सिंह के सुपुत्र अनुज के इस कामयाबी पर खुशी प्रकट करते हुए गर्मजोशी से स्वागत किया गया। अनुज के साथ 100 मीटर की दौड़ में कास्य मेडल प्राप्त सीवान जिले के सिसवन थाने के बघौना गांव निवासी अनमोल रतन का भव्य स्वागत छपरा रेलवे स्टेशन पर किया गया।नेपाल के काठमांडू स्थित पोखरन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय खेल में अनुज कुमार सिंह ने इंडिया वालीबॉल टीम से खेले।क्वार्टर में नेपाल और सेमीफाइनल में भूटान को शिकस्त देकर फाइनल में श्रीलंका से खेलते हुए इंडिया की टीम को दूसरा स्थान दिलवाया। इन दोनों कलाकार का बंटी सिंह, अंकित सिंह, गोलू आदि ने फूल माला पहनाते हुए मिठाई खिलाकर खुशी इजहार की और इसे सारण की धरती के लिए गौरव का क्षण बताया।रसूलपुर स्थित माता सती स्पोर्ट्स क्लब के खिलाड़ी अनुज को क्लब के संचालक अनिल दूबे, व्यवसायी मिथिलेश प्रसाद,मुखिया बिनोद साह गोंड,भोला सिंह सहित घुरापाली गांव के लोगों ने भी बधाई दी है।




Recent Comments