
मढ़ौरा ।मढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र के हसनपुरा एवं शिल्हौड़ी शक्ति केंद्र के बूथ संख्या 78,79,84,85 पर घर-घर तक प्रधानमंत्री की पत्रक को बांटा गया।रविवार को पूर्वी मंडल अध्यक्ष अनिल शर्मा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के पत्र को ‘जन-जन तक संपर्क अभियान’ के तहत लोगों के बीच पत्र बांटने का कार्य किया गया।
विदित हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्र में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल 2014 से लेकर 2019 एवं दूसरे कार्यकाल के एक वर्षो की उपलब्धि की चर्चा की गई है। इधर वैश्विक महामारी कोरोना से संबंधित भी जितने प्रबंध किए गए हैं इसकी जानकारी दी गई है। पत्र में उन्होंने यह भी कहा है कि 2020 में यदि कोरोना जैसी विकट परिस्थिति नही होती तो मैं आपके बीच आता और आपका दर्शन करता। परंतु, हमें एक दूसरे का ख्याल रखते हुए कहीं भी भीड़ में इकट्ठा नहीं होना है। शारीरिक दूरी, मास्क तथा लगातार हाथ धोने जैसे साधारण उपायों का हमेशा इस्तेमाल करना है।मंडल अध्यक्ष श्री ठाकुर ने बताया कि पत्र वितरण के दौरान पत्र को पढ़कर आमजनों में भी काफी उत्साह दिखा तथा लोग स्वयं ही पत्र मांगकर पढ़ रहे थे। मौके पर अर्जुन सिंह, गुड्डू सिंह, सुमेश श्रीवास्तव, चंदन कुमार राम, अजय कुमार सिंह, पूनम देवी, मनीषा देवी, काजल देवी, सुनीता देवी तथा मन्ना देवी इत्यादि लोग उपस्थित थे।




Recent Comments