
मांझी(सारण)। मांझी के कटोखर स्थित शिव मंदिर परिसर में तीन दिवसीय धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न हो गया। मंगलवार की रात मन्दिर परिसर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बलिया के भोजपुरी गायक कमलेश देहाती तथा सिवान के गायक प्रमोद सिंह राठौर ने श्रीराम सीता स्वयंबर प्रसंग की सांगीतिक प्रस्तुति कर दशर्कों को भाव विभोर कर दिया। द्विदलीय गायन प्रतियोगिता में गायक कमलेश देहाती को शील्ड व प्रमोद सिंह राठौर को कप प्रदान कर सम्मानित किया गया।इससे पहले पूर्व प्रधानाध्यापक प्रभुनाथ सिंह तथा स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि अजित कुमार सिंह एवम समाजसेवी सरफराज रौशन ने समारोह का विधिवत उदघाटन किया तथा गायकों एवम आगत अतिथियों को शॉल से सम्मानित किया। अपने सम्बोधन में वक्ताओं ने भोजपुरी से अश्लीलता को मिटाने के लिए गायकों के साथ साथ स्रोताओं से भी सहयोग व समर्थन की अपील की। इससे पहले मन्दिर परिसर में आयोजित चौबीस घण्टे के सम्पन्न अखंड अष्टयाम व ड्यूमाइगढ़ घाट से निकाली गई भब्य कलश यात्रा से आसपास का माहौल भक्तिमय बना हुआ था। मौके पर बीडीसी प्रतिनिधि धनु चौधरी व सुनील कुमार पाण्डेय के अलावा मनोज कुमार सिंह राजेश कुमार सिंह पुरुषोत्तम सिंह राजनाथ ठाकुर व संजय कुमार सिंह आदि मौजूद थे। मंच संचालन शिक्षक व कवि बिजेन्द्र तिवारी ने किया।




Recent Comments