छपरा। रविवार को सारण जिला राष्ट्रीय वैश्य महासभा, छपरा की एक आवश्यक बैठक अध्यक्ष वीरेंद्र साह मुखिया की अध्यक्षता में कटहरी बाग,राहत रोड स्थित साधु भवन, रामनाथ प्रसाद अधिवक्ता के निवास स्थान पर संपन्न हुई।
इस बैठक में उपस्थित वैश्य जनों को संबोधित करते हुए अध्यक्ष वीरेंद्र साह मुखिया ने कहा कि आज की यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब आम लोगों एवं व्यवसायियों को कोरोना वायरस संक्रमण से उत्पन्न महामारी एवं लॉकडाउन के कारण घोर आर्थिक संकट के दौर से गुजरना पड़ रहा है। छोटे छोटे व्यवसायियों एवं दुकानदारों के कितनें घरों के चूल्हे आज दोनों वक्त नहीं जल रहे हैं इसकी सुधी लेने वाला कोई नहीं है। मजदूरों की चिंता और नौकरी पेशा वाले लोगों की चिंता तो सरकार कर रही है। लेकिन व्यवसायियों की आर्थिक मदद जिन्हें राशन कार्ड भी नहीं है, दुकानदारी भी ठप है तथा भूखमरी की स्थिति है एवं बच्चों के स्कूलों की फीस नहीं दी जा पा रही है ,उनकी मदद जितनी सरकार को करनी चाहिए वह कहीं दिख नहीं रहा है। महासभा उन सभी लोगों के लिए चिंतित है, संवेदनशील है एवं उनके साथ उनके दुख में खड़ा है। महासभा के माध्यम से सचिव छठीलाल प्रसाद ने यह मांग किया कि बच्चों के स्कूल की फीस, नगर निगम के होल्डिंग टैक्स, बिजली बिल, जीएसटी एवं इनकम टैक्स इत्यादि में वर्तमान सरकार आम जनों को छूट देकर मदद करे। बैठक में उपस्थित विद्यासागर विद्यार्थी ने अपने उद्बोधन में कहा कि छपरा के व्यवसायियों की सांगठनिक शक्ति ने छपरा के राजनीतिक परिदृश्य को जिस प्रकार से बदला है उसे जारी रखने के लिए वैश्यों की चट्टानी एकता इस चुनावी वर्ष में नितांत आवश्यक है। तभी छपरा का अगला विधायक भी वैश्य कुल से होगा। तमाम वैश्य विरोधी राजनैतिक एवं सामाजिक ताकतें इस वैश्य शक्ति को तोड़ने में लगी हुई हैं।उन सभी के कुत्सित प्रयासों को विफल करने की आवश्यकता है। राजेश नाथ प्रसाद उर्फ मुन्ना जी ने कहा कि महासभा सदैव व्यवसायियों एवं वैश्य बंधुओं के हितों की रक्षा के लिए विगत 4 वर्षों से भी अधिक समय से निस्वार्थ भाव से निरंतर प्रयासरत है। महासभा के अध्यक्ष -सचिव सारण जिला के समस्त वैश्यजनों के सुख दुख के साथी हैं। जब भी किसी वैश्य के ऊपर संकट आता है तो ये दोनों उसके निदान के लिए जागरूक होकर प्रयास करते हैं। बैठक में उपस्थित छठी लाल प्रसाद, ओमप्रकाश स्वर्णकार, राजेश नाथ प्रसाद मुन्ना, जयचंद प्रसाद, ब्रह्म देव नारायण ज्ञानी, अजय प्रसाद एलआईसी,राज नारायण प्रसाद, अरुण कुमार गुप्ता शिक्षक, चंदन प्रसाद, शोभा देवी पूर्व चेयरमैन नगर पालिका छपरा, शशि भूषण गुप्ता, डॉ इंद्रकांत बबलू, मुकेश कुमार, इंजीनियर संतोष शर्मा, राजेश कुमार, रवि भूषण हंसमुख, प्रवीण कुमार गुप्ता, अमित कुमार गोल्ड अधिवक्ता, विकास चंद्र वर्मा, सुपन प्रसाद बिहारी, शिव नारायण गुप्ता, नीरज कुमार गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता, राम नारायण साह, शिवनाथ शाह, कनक कुमार, बृज बिहारी साह, रविशंकर ब्याहुत, रमेश कुमार,शंभू कुमार गुप्ता, संजीत कुमार नंची, अवधेश कुमार पूर्व वार्ड पार्षद, राजेश फैशन, गोविंद प्रसाद, मनोज कुमार गुप्ता, बृजेश कुमार, राजेश बम, नवनीत कुमार, सूरज प्रकाश सोनी, गुड्डू कुमार, चंदन कुमार गुप्ता, कन्हैया कुमार, छात्र नेता पवन गुप्ता आदि ने भी वैश्य एकता, आगामी विधानसभा चुनाव में महासभा की भूमिका आदि विषयों पर अपने-अपने विचार रखें। आगत वैश्य बंधुओं का धन्यवाद ज्ञापन राजेश नाथ प्रसाद उर्फ मुन्ना जी ने किया।