
भ्रमण के दौरान तरैया बाजार पर महराजगंज विधायक का हुआ स्वागत,जदयू से लोकसभा चुनाव लड़ने के दिये संकेत
तरैया(सारण)20.01.2018:
क्षेत्र भ्रमण के क्रम में तरैया बाजार पर महराजगंज विधायक हेमनारायण साह का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।विधायक पानापुर खजूरी गाँव मे आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट से वापस लौटने के क्रम में तरैया के दर्जनों गाँवो का भ्रमण किया।जिसके क्रम में तरैया-अमनौर मुख्य सड़क के किनारे कार्यकताओं ने उनका स्वागत किया।श्री साह ने बताया कि पार्टी ने उन्हें क्षेत्र भ्रमण करने के संकेत दिया है।वे जदयू से महराजगंज लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते है।तरैया निवासी पूर्व मुखिया आशा गुप्ता, कमल साह, चंचलिया मुखिया प्रतिनिधि कृष्ण कुमार गुप्ता,झुनझुन प्रसाद,पचभिण्डा मुखिया प्रतिनिधि मो.आजाद उर्फ टनटन,श्रीभगवान गुप्ता आदि समर्थकों ने जदयू पार्टी से श्री साह को टिकट देने की माँग की है।उक्त मौके पर डॉ कन्हैया यादव,सुरेश प्रसाद,जनकदेव सिंह,अयूब अंसारी,विश्वनाथ गुप्ता,लक्ष्णदेव पटेल,परसुराम सहनी, अशोक पटेल,वकील महतो व अन्य मौजूद थे।




Recent Comments