Θ बेतिया – प्रशिक्षित शिक्षकों का सातवें वेतनमान के अनुसार वेतन निर्धारण कराने को लेकर TSUNSS गोपगुट पश्चिम चम्पारण ने DEO को दिया ज्ञापन

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प.च) बिहार 👉
TSUNSS गोपगुट पश्चिम चम्पारण जिला महासचिव राजेश कुमार राय की अध्यक्षता में संघ का एक प्रतिनिधि मंडल जिला शिक्षा पदाधिकारी, पo चम्पारण से मिलकर जिले के सम्बंधित उक्त सभी प्रशिक्षित शिक्षकों का सातवें वेतनमान के अनुसार वेतन निर्धारण को लेकर जिला अंतर्गत सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को आदेशित/निदेशित करने सम्बंधी ज्ञापन सौंपा गया।
इसकी सूचना संघ के जिला सोशल मीडिया प्रभारी सुनिल कुमार राउत ने दी। आगे बताया कि TSUNSS गोपगुट संघ TET STET शिक्षकों के हितार्थ सक्रिय है। D.EL.ED सत्र 2014-16/ 15-17/ 16-18 के प्रशिक्षु शिक्षक विभागीय उदसीनता के कारण प्रशिक्षण प्राप्त करने के बावजूद भी परीक्षा नहीं लिए जाने के कारण अप्रशिक्षित का दंश झेलने के साथ ही कम वेतन पाने को विवश थे। TSUNSS गोपगुट बिहार संघ के अथक प्रयास, संघर्ष, आंदोलन के कारण परीक्षा आयोजित हुई एवं रिजल्ट के विलम्ब पर संघ ने आपत्ति दर्ज कराई। बिहार बोर्ड द्वारा 19 जनवरी 2019 को परिणाम घोषित कर दिया गया जिसमें सम्बंधित सत्र के प्रशिक्षु शिक्षक प्रशिक्षित हो गए।
प्रतिनिधि मंडल में जिला महासचिव राजेश कुमार राय के साथ जिला सचिव कुंदन कुमार तिवारी, कोषाध्यक्ष प्रशांत प्रियदर्शी एवं प्रदीप कुमार आदि शामिल थे।