सारण :परसा में नौ दिवसीय महायज्ञ को लेकर मंगलवार को यज्ञ परिसर में पवित्र मंत्रोच्चारण के साथ लगा झंडा
परसा
शोभे परसा-परसा मथुरा में आयोजित होने वाले नौ दिवसीय महायज्ञ को लेकर मंगलवार को यज्ञ परिसर में पवित्र मंत्रोच्चारण के साथ झंडा लगाया गया।20-28फरवरी तक आयोजित होने वाले इस मारुति नंदन महायज्ञ एवं हनुमत अचल प्राण प्रतिष्ठा को सफल बनाने हेतु संत शिरोमणि श्रीनारद बाबा की मौजूदगी में आचार्य उमानाथ मिश्रा व आचार्य राहुल तिवारी ने संयुक्त रूप से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना कराई तथा झंडा लगाया गया।विश्व कल्याण व शांति के लिए आयोजित
झंडारोहण के दौरान आसपास के गांवों से काफी श्रद्धालु एवं भक्तगण मौजूद थे।आयोजक कमिटी के सदस्यों ने बताया कि महायज्ञ को लेकर दर्जनों देवी-देवताओं की प्रतिमाएं बनाई जा रही है।अनुष्ठान के दौरान अयोध्या के प्रवचनकर्त्ता आचार्य राधेश्याम शास्त्री जी एवं वृंदावन की रासलीला की प्रस्तुति होगी।इन्द्रभूषण सिंह,सुग्गा सिंह,जयप्रकाश सिंह,अशोक सिंह,शैलेन्द्र सिंह,बिंदेश्वर सिंह,अर्जुन सिंह,सुनील सिंह अमीन,धुरी सिंह,लक्ष्मण सिंह,रंजीत सिंह,आशा देवी,विपिन बिहारी यादव,उमेश यादव,देवेंद्र कुंवर,सुरेश सिंह,
उमा सिंह सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।





Recent Comments