सोनपुर में चीनी थोक विक्रेता से नकाबपोशीयों ने लूटा पंद्रह लाख
सोनपुर(सारण) : रविवार के रात्री में अंधेरा के फायदा उठाते हुए सोनपुर के शेखड़ूमरी स्थित बेखौफ अपराधियों ने चीनी के थोक व्यवसाय से हथियार के बल पर 15 लाख रुपये लूटकर सनसनी फैला दी घटना नयागांव थाना के सितारगंज बाजार के शेखड़ूमरी पास की घटना है । पीड़ित चीनी के व्यवसाय गंगासागर राय सोनपुर के गोला बाजार के रहने वाले हैं उन्होंने पुलिस को बताया कि गरखा और सीतलपुर इलाके से खुदरा विक्रेताओं से रुपया लेकर सोनपुर लौट रहे थे इसी दौरान 3 बाइक पर सवार 6 अपराधियों ने उनकी बाइक की चाबी छीन ली और फिर पिस्तौल के बल पर कैश लूट कर फरार हो गए इस मामले में पीड़ित व्यवसाई ने थाने में कांड दर्ज करा दी है लेकिन अभी तक लुटेरों के बारे में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गयी है।