नारायणपुर पंचायत में बीडीओ ने लगाया चौपाल ,शौचायल निर्माण के लिये लोगो को किया जागरूक
तरैया(सारण): 26.09.2018
प्रखंड के नारायणपुर पंचायत के वार्ड नं सात में बीडीओ राकेश कुमार ने शौचालय निर्माण के लिए चौपाल लगाया गया।जिसमें बीडीओ संक्रामक बीमारी से बचाव के लिये अपने अपने घर मे शौचायल निर्माण कर शौचालय के उपयोग करने के लिये ग्रामीणों को जागरूक किया। तथा स्वछता अभियान के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दिया।जिस पर ग्रामीण काफी उत्साहित थे।ग्रामीणों से जब बीडीओ ने कहा कि शौचालय बनवाये सरकार 12000 रुपये प्रोत्साहन राशि देगी तो ग्रामीण खुश होकर शौचालय बनवाने के लिए तैयार हो गये।बीडीओ ने कहा कि वैसे लोग जो सरकार के मानक इकाई के अनुरूप शौचालय का निर्माण करवा लिए है।वे स्वयं या आवास सहायक के माध्यम से प्रखण्ड कार्यालय में आवेदन जमा करें जाँच के बाद उनके खाते में शीघ्र राशि भेज दी जाएगी।