भीलवाड़ा: अन्तर्राष्ट्रीय प्रेस स्वतंत्राता दिवस मनाया
आज़ाद नेब
भीलवाडा 3 मई। सूचना केन्द्र स्थित प्रेस क्लब में बुधवार को अन्तर्राष्ट्रीय प्रेस स्वतंत्राता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर भीलवाडा प्रेस क्लब अध्यक्ष सुखपाल जाट ने प्रेस दिवस की महत्ता बताते हुए उपस्थित सभी पत्राकारों को प्रेस दिवस की बधाई दी । उन्होंने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय प्रेस स्वतंत्राता दिवस मीडिया की आजादी व अपनी राय काम करने और सार्वजनिक तौर पर इसे जाहिर करने का अधिकार देती है। सहायक जनसंपर्क अधिकारी सौरभ सिंगारिया ने प्रेस की स्वतंत्राता पर प्रकाश डाला व कहा कि प्रेस लोकतंत्रा का चौथा स्तंभ है। इसका देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है। जार के जिलाध्यक्ष मनीष शर्मा ने प्रेस दिवस पर अपने उद्बोधन में कहा कि सभी पत्राकार साथी मिलजुलकर काम करें तथा देशहित में सकारात्मक सोच के साथ कार्य करें।
उल्लेखनीय है कि अन्तर्राष्ट्रीय प्रेस स्वतंत्राता दिवस मनाने का निर्णय वर्ष 1991 में यूनेस्को और संयुक्त राष्ट्र के जन सूचना विभाग ने मिलकर किया था। इससे पहले नामीबिया में विन्डहॉक में एक सम्मेलन में इस बात पर जोर दिया गया था कि प्रेस की आजादी को मुख्य रुप से बहुवाद और जनसंचार की आजादी के रुप में देखा जाये। तब से हर वर्ष 3 मई को यह दिवस मनाया जाता है।
इस अवसर पर प्रकाश चपलोत जैन, राजेश मेठानी, मुकेश राठी, राजकुमार माली, पंकज पोरवाल, मनीष जैन, महेन्द्र नागौरी, दिलशाद खान, आजाद नेब,पवनेश शर्मा, योगेश शर्मा, सुधीर बूलिया, बाबूलाल टेलर, प्रेम गढवाल, जितेन्द्र सिंह, प्रकाश चपलोत, धमेन्द्र कोठारी, राजीव दाधीच, प्रेम उपाध्याय, राजेश जीनगर, किशोर पारदासानी, प्रहलदराय तेली, संपत माली, रफीक पठान सहित अन्य पत्राकारगण भी उपस्थित थे।




Recent Comments