सारण :बिना राशन कार्ड वाले का भी नाम शौचालय सर्वे सूची में जोड़ने की मांग
तरैया
स्वछता अभियान के तहत प्रखण्ड को खुले में शौच से मुक्ति के लिए चल रहे सर्वे कार्यो में बिना राशनकार्ड धारी लोग वंचित हो रहे है।स्वछताग्रही द्वारा प्रत्येक पंचायतो के सर्वे का कार्य चल रहा है जिसमे वैसे लोगो का नाम सूची में जोड़ा जा रहा है जिनके पास शौचालय नही है।सर्वे कार्य एपीएल,बिपबीएल एवम अंत्योदय राशन कार्ड के आधार पर किया जा रहा है।तरैया के वार्ड 03 के वार्ड सदस्या ज्ञान्ति देवी ने प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को एक प्रतिवेदन देकर मांग की है कि वैसे व्यक्ति जिनके पास राशन कार्ड नही है।उनका भी नाम जोड़ा जाय।ज्ञातव्य हो कि शौचालय निर्माण के लिए प्रत्येक लाभुकों को 12 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि सरकार द्वारा दिया जा रहा है।




Recent Comments